pic

pic

Saturday, 18 October 2014

हंसगुल्ले



पति ने पत्नी को मैसेज किया, "मेरे जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया । मैं आज जो भी हूँ, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूँ । तुम मेरे जीवन मे फारिश्ता बनकर आई हो, तुमने ही मुझे जीने का मकसद दिया है। लव यू जान । 
   पत्नी ने जवाब दिया, "मार लिया चौथा पैग ? आ जाओ घर, कुछ नहीं कहूँगी । "
    पति, "बाहर खड़ा हूँ गेट खोल दो । "
******************************************************** 
1.पत्नी- प्लीज बाईक तेज न चलाओ, मुझे डर लग रहा है।
पति- अगर तुझे भी डर लग रहा है तो मेरी तरह आंखें बन्द कर लो।
*********************************************************
 2.एक आदमी दुःखी था। किसी ने पूछा क्यूं टेन्सन में हो। आदमी ने कहा- य़ार एक आदमी को प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिये 2 लाख दिये थे, अब साले को पहचान नहीं पा रहा हूं।
********************************************************
3.एक आदमी अपने पत्नी का अंतिम संस्कार करके लौट रहा था कि अचानक बिजली कडकी, बादल गरजे, जोर से बारिश शुरू हो गई। आदमी ने कहा, लगता है पहुंच गई।
4.एक आदमी अपने दोस्त के साथ बैठा था कि उसके पत्नी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह झल्लाता हुआ बोला, इसकी फरमाइशें कभी खत्म नहीं होतीं। हर त्योहार पर साडी चाहिये। दोस्त बोला, इतनी साडियों का भाभी करती क्या है ? आदमी बोला, पता नहीं, इसलिये तो मैंने कभी खरीदवीयी ही नहीं।
*******************************************************************
5.अध्यापिका, एक दिन ऐसा आयेगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा। सब जीव नष्ट हो जायेगें । पृथ्वी तवाह हो जायेगी ।
चिन्टू-- मैडम जी, उस दिन ट्यूशन आना है क्या ?
************************************************************************
6.बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी। फेरों के टाइम एक बच्चा रोने लगा। मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया। दरअसल मां बोली थी, ‘चुप हो जा, नहीं अगली बार नहीं लाऊंगी।
************************************************
7.एक लडका गधे के सामने गिर गया, एक खूबसूरत लडकी ने देखा और कहा कि अपने बडे भाई के पैर छू रहे हो क्या ? लडके ने जवाव दिया- जी भाभी जी।
**********************************************  
8. एक शेर की शादी में एक चूहा जाकर नाचने लगा। बारात में शामिल शेर इस बात से बहुत हैरान हुए । काफी देर बीत जाने पर भी जब चूहा नहीं रूका तो शेर ने जाकर उससे पुछा, ‘क्यों भाई, तुम शेर की शादी में क्यों नाच रहे हो, जबकि तुम चूहे हो।‘ चूहे ने जवाब दिया, ‘ अरे, तुम नहीं समझोगे, दरअसल शादी से पहले मैं भी शेर ही था।‘ 
 ******************************************************
9. छूटी के दिन पति महाशय सुबह-सुबह फेसबुक खोलकर बैठ गये। उनकी एक महिला मित्र ने सैंडविच का फोटो अपलोड करके लिखा, ‘आओ सब नाश्ता करें।‘
पति महाशय ने कमेंट किया, बहुत टेस्टी नाश्ता था, मजा आ गया।
पत्नी ने कमेंट पढ लिया और पति को नाश्ता ही नहीं दिया। चार घंटे भूखा रखने के बाद पत्नी बोली,’ लंच घर पर करोगे या फेशबुक पर ? 
********************************************* 
10. प्रेमी (प्रेमिका से ) – मैं तुम्हारी चिट्ठियों पर लगे डाक टिक़टों को चूमना नहीं भूलता, क्योंकि  उनमें तुम्हारे होठों का स्पर्श  शामिल रहता है.
  प्रेमिका (प्रेमी से)- ओह, लेकिन डाक टिकटों को चिपकाने का काम तो मेरी बूढी नौकरानी किया  करती है.
 **********************************************
 एक दिन मैं घर आने में लेट हो गया तो पापा ने पूछा, अब तक कहां थे तुम ? 
 मैंने कहा,दोस्त के घर पर था.
 पापा ने मेरे सामने ही मेरे 10 दोस्तों को फोन लगाया.
 चार ने कहा, हां अंकल, यहीं पर था.
 तीन ने कहा, बस अभी-अभी निकला है.
 दो ने कहा, यहीं पढ रहा है.
 लकिन एक ने तो हद ही कर दी, कहा, हां पापा, बोलो क्या?
 **********************************************************